भभुआ, अप्रैल 28 -- खेतों में पराली नहीं जलाने का संदेश लेकर किसानों के पास पहुंचे कर्मी फसल अवशेष को जलाने से उर्वरा शक्ति, पर्यावरण, मानव जीवन को क्षति (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय में को खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया। यह जागरूकता अभियान भितरीबांध, बेलांव और पसाई गांव में चलाया गया। इस दौरान किसानों से कहा गया कि खेतों में पराली न जलाएं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है। पराली को खेतों में सड़ा-गला दें, ताकि उससे जैविक खाद तैयार हो जाए। इससे उपज भी बढ़ेगी और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी, जिससे किसानों को लाभ होगा। कर्मी अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थे, जिसपर धरती माता करें पुकार-मत जलाओ पुआल लाल, पराली नहीं जलाना है-जैविक खाद बनाना है जैसे स्लोगन ल...