बुलंदशहर, फरवरी 5 -- अनूपशहर। डीपीबीएस कालेज में पर्यावरण परिवर्तन एवं सतत विकास: जीव और ग्रह के लिए शांति एवं समृद्धि विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डीपीबीएस कालेज में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जी के सिंह ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता प्रो. मोनिका मेहरोत्रा ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं शांति व समृद्धि में शिक्षा की भूमिका पर कहा कि धरती केवल संसाधन नहीं, हमारी साझा विरासत है। इसे बचाने का दायित्व हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। योगेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि भौतिकी के सिद्धांत बताते हैं, कि ऊर्जा न तो नष्ट होती है, न ही बिना प्रभाव के उपयोग की जा सकती है। इसी प्रकार प्रकृति का असंतुलित दोहन पर्यावरण में दीर्घकालिक प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है। प्रो. योगेंद्र सिंह...