बोकारो, नवम्बर 15 -- बोकारो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा आश्रम नया मोड़ पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। भाजप बोकारो जिलाध्यक्ष जेडी राय ने कहा कि आज झारखंडवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज ही के दिन 25 वर्ष पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य की स्थापना की थी और धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को खुशहाल झारखंड और समृद्ध बनने की कामना की थी। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदाय में उनके योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय गौरव को संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। इस अ...