जामताड़ा, दिसम्बर 16 -- धरती आबा जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखंड स्तरीय कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास ने बताया कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जनभागीदारी को सशक्त करना, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर प्रखंड ने अभियान के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्...