रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जन मंच एवं स्थानीय कलाकारों व ग्रामीणों ने नामकुम प्रखंड स्थित सपारोम चौक पर आदमकद बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर यहां विविध प्रकार के पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाहन के द्वारा पारंपरिक विधि-विधान और ढ़ोल-नगाड़े के साथ भगवान बिरसा मुण्डा का पूजन किया गया। उसके पश्चात प्रसाद बांटे गये। इसमें ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। संगठन के संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि धरती आबा के सिद्धांतों को अपनाते हुए नशापान एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से बचाव करने की जरूरत है। कहा कि धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.