आगरा, दिसम्बर 22 -- कस्बा के स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के हाल में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड रहीं। बैठक का संचालन अमित दीक्षित ने किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से धरणीश गौतम को ब्राह्मण समाज का नगर अध्यक्ष चुना। समाज के लोगों ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राकेश कुमार, सुशील कुमार, मनोज कुमार पांडे, अंकित मिश्रा, अंकुर पाराशर, भुवनेश उपाध्याय, अमित शर्मा, राजीव पचौरी, निर्दोष मिश्रा, डा. बृजेश मिश्रा, सुमित मिश्रा, शिवकांत मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.