फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- फर्रुखाबाद। बुद्ध महोत्सव पर सोमवार को तीर्थ स्थली संकिसा खिल उठी। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आस पास के जिलों से बड़ी संख्या में आए अनुयाइयों ने धम्म यात्रा में भागीदारी की। बुद्धं शरणं गच्छामि के जयघोष गूंजते रहे। दूसरे प्रदेशों से आए अनुयायी भी बुद्ध महोत्सव में शामिल हुए। धम्म यात्रा धम्मा लोको बुद्ध बिहार से निकाली गयी। यात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी जयघोष करते हुए चल रहे थे। कई देशों से आये श्रद्धालु धम्म यात्रा में शामिल होकर उत्साहित हो रहे थे। यात्रा स्तूप तक पहुंची जहां पर अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर पूजा की गयी। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त रहे। | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ,पुलिस अधीक्षक आरती सिंह यहां पर मौजूद रहे । स्तूप से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्थ...