बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- धमौली मध्य विद्यालय में लगा बाल मेला नौनिहालों के बीच पेंटिंग, चम्मच दौड़ समेत करायी गयीं अन्य प्रतियोगिताएं फोटो : धमौली स्कूल : रहुई प्रखंड के धमौली मध्य विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला में शामिल बच्चे व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के धमौली मध्य विद्यालय में शनिवार को बाल मेला लगाया गया। स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों व मध्य विद्यालय के पहली व दूसरी कक्षाओं के बच्चे शामिल हुए। प्राचार्य रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, पिट्टो, लंगड़ी व चित्रकला प्रतियोगिताएं करायी गयीं। बच्चों के बीच काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान हासिल करने वाले बच्चों को शनिवार को पीटीएम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर मुकुंद स्व...