समस्तीपुर, मार्च 22 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन निवासी स्व. अवधेश कुमार राय के पुत्र सुधीर कुमार (25) की लाश शुक्रवार की सुबह 13 कट्टी धमौन चौर में नहर के समीप पेड़ से लटकी हुई पायी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी,थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह , दारोगा अरशद इमाम अंसारी, केके दत्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। थानाध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दी गई है। सूचना मिलने के बाद टीम पटोरी के लिए प्रस्थान कर चुकी है। घटनास्थल पर युवक का शव एक रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम द्वारा किए गए अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.