रामपुर, जनवरी 9 -- धमोरा में तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ हुआ। इस यज्ञ के ब्रह्म आचार्य ब्रजेश शास्त्री धर्माचार्य वोआर्य समाज धमोरा रहे। वेद मंत्रों का गायन भावना शास्त्री और शश्वर पाठ नोएडा के देवकी शास्त्री ने किया। यज्ञ में सभी भक्तों ने स्वाहा स्वाहा का गुंजायमान किया। धर्माचार्य ब्रजेश शास्त्री ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं। हम अपने पथ से विचलित न हो हमे वेदों के मार्ग पर चलना चाहिए। अंत में गुरुकुल रठौंडा के प्राचार्य आदित्य शास्त्री ने महर्षि दयानन्द सरस्वती को याद करते हुए कहा कि जितने भी क्रांतिकारी हुए हैं वह 85 प्रतिशत आर्य समाज से प्रभावित थे। परिवार में बुराइयों को कैसे दूर किया जाए बड़े ही सरल तरीके से समझाया गया। संजीव कुमार आर्य ने सभी को गायत्री मंत्र का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान कि...