रामपुर, फरवरी 13 -- रामपुर,संवाददाता। धमोरा चौकी पुलिस ने क्षेत्र में लावारिस घूम रहे एक बिजनौर के युवक से पूछताछ कर परिवार से मिलाया है। युवक से मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। धमोरा चौकी पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि एक युवक लावारिस घूम रहा है। जिसके बाद धमोरा चौकी पर तैनात सिपाही दीपक ढाका मौके पर पहुंचे और युवक को चौकी ले आए। काफी पूछताछ के बाद भी वह कोई मोबाइल नंबर और पता नहीं बता पा रहा था, उसके पास एक बाइक भी थी। जिस पर बिजनौर का नंबर अंकित था। बाइक के नंबर को ट्रेस करके जानकारी की गई तो सामने आया कि बाइक हामिद मलिक पुत्र अहमद निवासी ग्राम खारी थाना हल्दौर जनपद बिजनौर की थी। जिसके बाद नंबर से हमीद से संपर्क किया गया। तब जानकारी में आया कि युवक का नाम फराज है और यह दो दिन से घर से गायब है। जिसके बाद परिवार के लोग ...