नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लालकिला के पास हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई है। मृतक बिलाल खान कश्मीर का रहने वाला था। उसके परिजनों के लोकनायक अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। एक डॉक्टर ने बताया कि बिलाल खान 70 प्रतिशत झुलस गया था। उसके पेट में भी गंभीर चोटें लगी थी। इस वजह से महत्वपूर्ण अंग फट गए थे। लिहाजा, उसके पेट की सर्जरी भी की गई थी। अस्पताल में उसे भर्ती कराए जाने के बाद से ही वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर एलएनजेपी अस्पताल में अभी 23 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें दो पीड़ित आईसीयू में हैं। एक पीड़ित को वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा है। उसके मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी है। इस वजह से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.