रजनीश कुमार पाण्डेय, दिसम्बर 17 -- दिल्ली के महरौली इलाके में स्कूल के लिए निकली एक बच्ची ट्रक के टायर फटने से हुए धमाके की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जाता है कि ट्रक संकरे रास्ते से धीरे-धीरे हेल्पर की मदद से निकल रहा था, बच्ची जैसे ही ट्रक के बगल में पहुंची उसी वक्त टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। बच्ची इसकी चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई । हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें जैकेट पहने बच्ची धीरे-धीरे रास्ते से जाती दिखती है। ट्रक हेल्पर की मदद से पतले रास्ते से निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक के टायर में जोरदार धमाका होता है। धमाके के बाद बच्ची मुश्किल से कदम उठाकर चलने की कोशिश करती है। फिर उसे कुछ लोग लेकर चले जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह घटना बुधवार के सुबह लगभग 7:30 बजे की है। दुकानदार के मुताबिक, बच्च...