लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सिनर्जी टूर्नामेंट के तहत एमआई ग्रुप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित की गई, जिसमें आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) टीम ने बाजी मारी। आरएमएल ने सेमीफाइनल में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आरएमएल ने हेल्थ सिटी विस्तार को मात दी और खिताबी जीत दर्ज की। आरएमएल की टीम से सिद्धार्थ तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज और उमंग शुक्ला बॉलर ऑफ टूर्नामेंट रहे। इस टूर्नामेंट में चौदह टीमों ने प्रतिभाग किया। आरएमएल संस्थान के निदेशक प्रो.(डॉ.) सीएम सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी। टीम में अमित (कप्तान), सोनी, अमित यादव, यश, अर्पित, अभि, अशोक कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ तिवारी, कान्हा, उत्कर्ष, आर्यन सिंह, अमित कुमार, उमंग और अभिषेक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...