गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- रेवाड़ी। एक खोखे में शुक्रवार सुबह सात बजे हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस धमाके से पूरे खोखे के परखच्चे उड़ गए। वहां से गुजर रहे लोग डरकर दौड़ते दिखाई दिए। धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि माजरा आखिर क्या है। दरअसल उत्तम नगर बाइपास के संजय धर्मकांटा के नजदीक सड़क किनारे एक चाय का खोखा बना हुआ था। इस खोखे में सुबह 7 बजे जोरदार धमाके की आवाज हुई और खोखे के परखच्चे दूर-दूर तक जा गिरने के बाद इसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि खोखे में चाय बनाने के लिए रखे सिलेंडर में रिसाव होने के कारण यह आग लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...