देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। बिहार के जमुइ जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव में गुरुवार को सड़क अवरुद्ध होने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल वरुण राय ने बताया कि वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क पर एक टोटो खड़ा कर दिया गया था, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और आवागमन ठप हो गया। जब उसने सड़क जाम होने को लेकर आपत्ति जताई, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। वरुण राय ने बताया कि झगड़े को शांत कराने क...