पूर्णिया, फरवरी 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा धमदाहा अनुमंडल के सभी 9 केंद्रों पर चौथे दिन भी शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में कुल 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं, जिनमें प्रथम पाली में 38 तथा द्वितीय पाली में 46 छात्राएं शामिल हैं। उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 427 और द्वितीय पाली में 521 छात्राएं उपस्थित रहीं। आदर्श मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में 319 तथा द्वितीय पाली में 366 छात्राएं उपस्थित रहीं। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली में 243 और द्वितीय पाली में 21...