पूर्णिया, फरवरी 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में बस पड़ाव के लिए जमीन का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने किया। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अपने अधिकारियों की मौजूदगी में उप विकास आयुक्त ने धमदाहा बनमनखी पथ पर स्थित जिला परिषद की जमीन को बस पड़ाव बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सर्वप्रथम जिला परिषद की जमीन का घेराबंदी करवाया जाएगा। प्रस्ताव के आधार पर खाली पड़ी जमीन पर बस पड़ाव बनाने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने धमदाहा स्थित जिला परिषद आवास बोर्ड की जमीन पर बने गुदरी हाट का भी निरीक्षण किया और कहा कि तीन महीने के अंदर गुदरी हाट को प्रांगण में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दमगड़ा स्थित ड्रेनेज का निरीक्षण किया। आगामी दिनों प्रस्तावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.