पूर्णिया, फरवरी 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता।नगर पंचायत क्षेत्र धमदाहा के होल्डिंग धारकों को 31 मार्च 2026 तक अपना बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज नहीं लगेगा। यह छूट पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया होल्डिंग टैक्स पर भी दी गई हैं। इस संबंध में नगर पंचायत पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने बताया नगर पंचायत क्षेत्र धमदाहा के करीब 9 हजार होल्डिंग धारकों पर अभी भी टैक्स बकाया है। नगर पंचायत क्षेत्र धमदाहा के कई सरकारी संस्थानों पर भी लाखों रुपये का होल्डिंग टैक्स लंबित है। बकाया वसूली के लिए निगम के कर्मी संबंधित संस्थानों और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। नगर पंचायत धमदाहा कार्यपालक पदाधिकारी ने होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए नगर पंचायत वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी बकायदार 31 मार्च 2026 से पहले अपना होल्डिंग टैक्स अवश्य जमा कर दें। इसमें किसी प्...