अररिया, सितम्बर 24 -- पलासी, (ए.सं.) पलासी थाना क्षेत्र के भीखा पंचायत के मोहनियां निवासी खुसबुन निशा ने पुराने झगड़े को लेकर अभद्र व्यवहार मारपीट, छिनतई तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज केस में हसनैन, सुलफान, दानिश व तहरुन निशां शामिल हैं। घटना 21 सितंबर की है। दर्ज मामले में खुसबुन निशां ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर उक्त नामजद लोगों ने आंगन से बाल पकड़ कर घसीटते हुए दूसरे के आंगन ले जाकर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा। इस क्रम में उक्त लोगो ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए 20 हजार नगद, 22 हजार का मोबाईल छीन लिया। साथ ही उक्त लोगो ने जान मारने का धमकी दी। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.