जौनपुर, दिसम्बर 9 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में फसल बर्बाद करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामवासी सुफेर सोनकर, छेदी सोनकर और कन्हैया सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही लालजी सोनकर पुत्र पंचम सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि लालजी अपने लगभग 100-150 सुअरों को खुले में खेतों में छोड़ देता है। शनिवार रात करीब तीन बजे उसके सुअरों ने आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया, लेकिन आरोपी फरार मिला। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरी...