फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- नवाबगंज। नगला पूठा गांव निवासी मंतोष कुमार ने कोर्ट के आदेश पर संतोष सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने एकराय होकर झगड़ा किया। जान से मारने की धमकी दी। 17700 रुपये लूट लिए। पत्नी से एक जोड़ी झाले व दो सोने की अंगूठी छीन ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों को देखते हुये विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...