रुद्रपुर, अगस्त 17 -- सितारगंज। फसल बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी देने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर के वार्ड संख्या नौ निवासी इकबाल सिंह भुल्लर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2015 में उनकी पत्नी बलजीत कौर ने गांव रम्पुरा, सितारगंज में करीब 1.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। तब से वह उस ज़मीन पर खेती कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वार्ड संख्या आठ निवासी गुरलाल सिंह और उसके पुत्र सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह जबरदस्ती उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी नीयत से साल 2023 में उन लोगों ने उनकी जमीन पर लगी फसल को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.