सहारनपुर, फरवरी 7 -- थाना गंगोह पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगने के प्रकरण में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य हो वार्ड न. 21 से जिला पंचायत सदस्य के ससुर व प्रतिनिधि रामदास सैनी पुत्र आत्मा राम निवासी ग्राम बुडढाखेडा ने कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया था कि 4 फरवरी 26 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खेत के कोठे पर लाल स्याही से लिखे पत्र में धमकी देकर जान से मारने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना इन्द्री, जिला करनाल (हरियाणा) के गांव तुसंग निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.