बलिया, फरवरी 23 -- बलिया। शहर के कुंवर सिंह चौराहा पर तीन दिन पहले हुई मारपीट में पकड़े गये एक आरोपी के भाई ने कुछ युवकों और पुलिस को सोशल मिडिया पर वीडियो जारी कर धमकी दी है। हालांकि उक्त वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। उसने कई बार अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चुनौती दी है। इसकी जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...