बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। विवाहिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से फोन कॉल कर महिला को अपने पास बुलाने का दबाव बना रहा था, मना करने पर उसे तथा उसके परिजनों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुगो गांव का है। यहां के रहने वाले निज़ाकत पुत्र कुदरतुल्ला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसके साले मुन्ना व छोटू पुत्रगण जाकिर खजूरी नई दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली आने-जाने के दौरान उसकी पत्नी तसमीम बेगम की पहचान तालिव पुत्र सैफुल खान निवासी ओखला नई दिल्ली से हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद तालिव अपने मोबाइल नंबर से उसकी पत्नी के मोबाइल पर लगातार फोन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.