हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। वृद्ध पिता की हत्या के बाद आरोपित जानमाल की धमकी दे रहा हैं। जिससे परेशान पुत्र ने अपनी मां के साथ मुख्यालय आकर एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। जरिया थानाक्षेत्र के जमौड़ी डांडा गांव निवासी धन प्रसाद ने बताया कि रंजिशन गांव के युवक ने उसके पिता चौबे को जानमाल की धमकी दी थी। जिसके एक सप्ताह बाद 25 फरवरी को उसके पिता का शव खेत में मिला था। उनके शरीर में चोटों के निशान भी थे। मगर बिना पोस्टमार्टम कराये दबाव बनाकर उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। इसकी फरियाद पर घटना के 6 माह बाद 14 अगस्त को खुट्टू पुत्र विस्से के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मगर आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके चलते वह आये दिन उसकी मां को जानमाल की धमकी दे रहा है। भयभीत पुत...