फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- थाना जसराना क्षेत्र की एक महिला ने समुदाय विशेष के युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि युवक ने पुत्री के फोटो और वीडियो बना लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला ने बताया कि पुत्री की उम्र करीब 17 वर्ष है। जिसको सहरोज खान पुत्र फिरोज खान निवासी निजामपुर थाना जसराना अपनी बातों में बहला फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मई 2025 में मक्के के खेत में ले गया। जहाँ पुत्री के साथ बलात्कार किया और उसके बलात्कार के दौरान आपत्ति जनक स्थिति में फोटे खींचे। मई 2025 से फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा है और पुत्री के साथ लगातार बलात्कार करता आ रहा है। पुत्री इसके डर से इतनी भयभीत है कि वह कभी कभी मानसिक संतुलन भी खो देती ...