प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिलीपपुर के बसीरपुर गांव के पास रविवार अपरान्ह जेसीबी चालक रानीगंज के गंभीरपुर निवासी नावेज अली से 30 हजार रुपये जबरन खाते में ट्रांसफर कराने में पुलिस ने दो मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नावेज अली रविवार शाम जेसीबी और डंपर लेकर दिलीपपुर के बसीरपुर में एक ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोदने आया था। बसीरपुर पुल के पास कार से पहुंचे पंकज दुबे और सतीश पांडेय ने उसे धमकी देकर अपने मोबाइल में 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। बाद में नावेज ने मामले में दिलीपपुर पुलिस को दोनों के खिलाफ तहरीर देकर जबरन वसूली का आरोप लगाया। इस बीच चर्चा होने लगी कि आरोपियों ने पुलिस को देने के लिए जेसीबी चालक से रुपये लिया था। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.