कटिहार, फरवरी 24 -- आजमनगर। एक संवाददाता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी अंतर्गत धबौल स्थित महानंद नदी से बीते दो-तीन दिनों से चोरी-छिपे सफेद बालू का अवैध खनन बेधड़क दिन के उजाले में जारी है।हो रहे अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों की सूचना पर अवैध खनन की पोल खुली है।नदी की ओर से अवैध खनन के रोक-टोक जारी है।लगभग दर्जन भर से ज्यादा ट्रैक्टर लगा कर सफेद बालू का अवैध खनन कर लाने लेजाने से तटबंध की टोह खराब हो रही है।जिससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने की बातों से इंकार नहीं कर सकते हैं। आस-पास के लोगों ने पूछे जाने पर कहा कि बीते दो-तीन दिनों से खनन हो रहा है।कौन करा रहा है।किनका ट्रैक्टर खनन कार्य में लगा इसकी जानकारी नहीं है। जानकार लोग कहते हैं कि अगर इस तरह से अवैध खनन होता रहा तो निश्चित तौर पर बाढ़ के वक्त नदी क...