मुंगेर, जनवरी 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर धपरी मोड़ के समीप भीषण जाम की स्थिति से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को हाट का दिन होने के कारण धपरी मोड़ पर दिन भर लोगों की काफी भीड़ खरीदारी के लिए जुटा रहता है। सड़कों पर टोटो व अन्य वाहनों के अव्यवस्थित रूप से खड़े रहने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। लंबे समय तक लगे जाम में आम ज्ञान के दो पहिया वाहन के साथ चार पहिया निजी और यात्री वाहन फंसे रहे। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का वाहन भी फंसा रहा, जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण ठंड के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग ठिठुरते हुए जाम खुलने का इंतजार करते नजर आए। सड़क जाम में फंसे लोगों ने बताया कि धपरी मोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.