घाटशिला, जनवरी 20 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। प्रथम दिन ही वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ल जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यास पीठ से कथावाचक पंडित उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि श्री कृष्ण ही भागवत हैं और भागवत ही श्री कृष्ण हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अपनी लीलाओं को पूर्ण करने के बाद जब गोलक धाम जाने लगे तो उद्धव जी को चिंता हुई कि आप चले जाएंगे तो भक्त किसके सहारे रहेंगे, तब भगवान श्री कृष्ण ने अपना निज तेज, निज स्वरूप को भागवत में समाहित कर दिया, उसी दिन से श्रीमद् भागवत श्री कृष्ण भगवान का मान मय स्वरूप हो गया। उन्होंने भागवत की महिमा पर प्रवचन देते हुए कहा कि जिस घर में संस्कार नहीं वह घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.