प्रयागराज, जनवरी 9 -- कलक्ट्रेट के संगम सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक हुई है। अध्यक्षता संयुक्त सचिव एवं योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी दयानिधान पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित योजनाओं का जन प्रसार अधिक से अधिक किया जाए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया की एक सप्ताह में सभी विभागों की फिर से बैठक कर जारी निर्देशों के अनुरूप जिला कार्ययोजना में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। बैठक में कृषि विभाग, पशु विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग समेत 11 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...