मेरठ, फरवरी 26 -- मंगलवार को केंद्रीय आर्य समिति के तत्वावधान में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल रक्षापुरम में महर्षि स्वामी दयानन्द जन्मबोधोत्सव मनाया गया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। यज्ञ में ललित सिरोही, नरेंद्र सिंह सिवाच, रविन्द्र आर्य मुख्य यजमान रहे। भजन गायक पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने धन-धन दयानंद तूने जीत लिया मन तेरी दया है अपार भजन का गुणगान कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। आचार्य योगेंद्र याज्ञिक ने कहा कि शिक्षा का सबसे प्रथम उद्देश्य मनुष्य के जीवन में व्यवस्थाएं लाना है। हमें किस समय क्या कार्य करना है इसके लिए समय निर्धारित होना चाहिए। कहा कि हमें माता-पिता, आचार्य सबका सम्मान करना चाहिए। हमारे जीवन में चारित्रिक सुंदरता नहीं है तो हमारा जीवन अधूरा रहेगा। कर्नल पाल प्रमोद ने सभी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.