मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के संयुक्त तत्वावधान में धन की बात के तहत निवेश और आप विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला 22 मार्च को इमलीचट्टी स्थित होटल लिच्छवी बिहार में होगी। दोपहर 2:30 से संध्या 5:30 बजे तक इन्वेस्टमेंट गुरु निवेश और बचत के सही तरीके बताएंगे। इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क है। विशेषज्ञ के रूप में मनी और बैंकिंग में विशेषज्ञता रखने वाले जटा शंकर तिवारी और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण सह अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रो.आलोक प्रताप सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्तमान समय में निवेश की ओर लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कहां और कितने समय के लिए निवेश करें, अधिक समय तक के लिए निवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.