पाकुड़, दिसम्बर 12 -- महेशपुर। अंचल क्षेत्र के गोपालनगर गांव में गुरुवार को विवादित जमीन में लगाए गए धान कटनी की दखल दिहानी में गए अंचल निरीक्षक उपेंद्र यादव, राजस्व उप निरीक्षक मिठुन कुमार को ग्रामीणों ने घंटों घेर रखा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाने के एसआइ अजय कुमार महतो, एएसआइ कमल मुर्मू पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ वार्ता कर मामले का समाधान किया। जानकारी के अनुसार मौजा गोपालनगर, थाना संख्या 64, जमाबंदी एक में आठ बीघा नौ कट्ठा सात धुर प्रधानी मान की जमीन है। उस जमीन को लेकर गांव के ही विपक्षी एंथोनी मरांडी, कालिदास किस्कु, जाकोब मरांडी, सकल बास्की, लुखिराम मरांडी के साथ ग्राम प्रधान रूबेन किस्कु के साथ विवाद चल रहा था। इस विवादित जमीन को एसडीओ कोर्ट के द्वारा पट्टाधारी ग्राम प्रधान रूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.