बहराइच, फरवरी 14 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा कोतवाली में एसपी के हस्तक्षेप पर दिव्यांग से धन वसूली के मामले में नानपारा देहात के प्रधान सहित पांच पर एफआईआर दर्ज की गई है। दर असल पीड़ित दो बार सीएम दफ्तर जा चुका है। पहली बार शिकायत के बाद हमलावरों ने पांच माह पूर्व बेरहमी से पीटा था। गंभीर रूप से घायल पांच माह तक इलाज कराता रहा। ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश का मामला करार दिया है। नानपारा कोतवाली के नानपारा देहात के मजरा मलंगपुरवा निवासी कमर अली दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के नाम पर प्रधान ने 10 हजार रुपए ले लिए थे। फिर अतिनिर्धन योजना के तहत खाद गड्ढा का 30 हजार की सहायता मिलने पर दस हजार की मांग की। धन न देने पर पेंशन बन्द करवाने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपए ले लिया। वर्ष 2024 में 15,000 रुपये की धनराशि मिलने पर फि...