फरीदाबाद, जून 6 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल के लिए कई बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा पलवल की अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में की। रैली का आयोजन खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल को विकास को पंखे लगेंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ 55 लाख रुपये की लागत से पलवल स्थित इंडोर स्टेडियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा। वहीं पलवल में बनाए गए ट्रांसपोर्ट नगर के आधारभूत ढांचे को विकसित किया जाएगा। यहां पार्किंग स्थल, बारिश के पानी की निकासी, जलापूर्ति इत्यादि की व्यवस्था बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.