संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के कानपुर के ग्वालटोली की रहने वाली जन्म से मूक-बधिर रही 19 वर्षीय खुशी गुप्ता के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से हुए कॉख्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन के बाद अब खुशी न सिर्फ सुनने लगी है, बल्कि धीरे-धीरे बोलने की भी शुरुआत कर रही है। खुशी के मुंह से निकले पहले शब्द थे,'धन्यवाद योगी जी।' खुशी की मां गीता देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद परिवार की उम्मीदें और विश्वास और मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब खुशी उनसे खाना मांगती है और अपनी बात शब्दों में कहने की कोशिश करती है। पहले वह केवल इशारों के माध्यम से संवाद करती थी। मां ने बताया कि बेटी के ऑपरेशन के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर जाकर मन्नत भी मांगी थी। खुशी के पिता कल्लू गुप्ता ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को खुशी बिना बताए ...