नई दिल्ली, मई 7 -- रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद बीसीसीआई ने उनके सम्मान में एक खास वीडियो जारी किया है। एक्स पर जारी इस वीडियो के कैप्शन में बीसीसीआई ने लिखा है कि अनगिनत यादें, शानदार लम्हे, धन्यवाद कप्तान। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में बोर्ड ने लिखा है, 'धन्यवाद कप्तान। सफेद कपड़ों के एक युग का अंत। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। वह वनडे में भारत की अगुआई करना जारी रखेंगे। हमें आप पर गर्व है हिटमैन।' रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गईं। अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की श्रृंखला के लिए नए कप्तान की जरूरत होगी। वीडियो में ऐसे किया गया रोहित को यादबीसीसीआई द्वारा जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.