बक्सर, जनवरी 19 -- बक्सर। कवि धन्नूलाल प्रेमातुर को पहवा बेंच का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पहवा बेंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत वरिष्ठ सदस्य इं रामप्रसन्न द्विवेदी ने अंग वस्त्र एवं संजय त्रिपाठी ने माला पहना उनका अभिनंदन किया। नवचयनित अध्यक्ष ने कहा कि पहवा बेंच की गरिमा, आदर्श और मर्यादा की मैं रक्षा करूंगा। दिवंगत अध्यक्ष राज ऋषि राय के अधूरे सपनों को पूरा करूंगा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, रक्तदाता बजरंगी मिश्र, राजा रमन पांडेय, दिनेश जायसवाल, श्रवण तिवारी, शशांक शेखर, श्रीकृष्ण चौबे, अमरनाथ ओझा, जितेंद्र मिश्र, धनजी पांडेय, रामजतन सिंह यादव, वीरेंद्र पांडेय, प्रभुलाल मंडल, गुप्तेश्वर चौबे, सुधीर चौबे, भृगुनाथ तिवारी, शिवाकांत मिश्र, सोनू पहवा, अरुण पांडेय, प्रकाश पांडेय सहित ...