रुडकी, दिसम्बर 20 -- क्षेत्र में धनौरी से कोटा मुरादनगर गांव को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस कारण सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीर, ग्रामीण और स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन आजतक इसे ठीक करने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। क्षेत्र के धनौरी से कोटा मुरादनगर गांव को जाने वाली सड़क करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस सड़क पर बने गहरे गड्ढे के चलते सड़क पर दस कदम चलना भी दुश्वार हो गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खास बात यह है कि सड़क क्षेत्र के कोटा खेड़ा, माछारेडी, कोटा मुरादनगर, डालूवाला, रसूलपुर टांगिया, लाम ग्रंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.