अमरोहा, मार्च 23 -- मंडी धनौरा/बछरायूं। शनिवार को मंडी धनौरा व बछरायूं थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों थाने पर कुल सात शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। मंडी धनौरा में नायब तहसीलदार श्रीधर सक्सेना ने जनशिकायतें सुनीं। यहां राजस्व की चार व पुलिस विभाग की एक शिकायत दर्ज की गई। पुलिस व राजस्व की एक-एक शिकायत का निस्तारण किया गया। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गांव भेजी गईं। नायब तहसीलदार ने कहा कि दिवस में दर्ज शिकायतों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई रवि कुमार, अनुज कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बछरायूं थाने में राजस्व की दो शिकायतें दिवस में दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने शिकायतें सुनी गई। राजस्व विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.