सीवान, दिसम्बर 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के धनौती गांव स्थिति नव-निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने फीता काटकर किया। उप-स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्रमुख ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के चालू होने से ग्रामीणों को टीकाकरण, प्रसूति सेवाएं, सामान्य बीमारियों का उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी। साथ ही आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देकर मरीजों को बड़े अस्पतालों तक भेजना भी आसान होगा। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए चिक...