अररिया, जनवरी 9 -- जोकीहाट, (एस)। सीमांचल के इस क्षेत्र में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी जोकीहाट प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाके सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालांकि दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द पछुआ हवाओं ने धूप के असर को बेअसर कर दिया, जिससे शाम होते ही कनकनी फिर से बढ़ गई। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। जोकीहाट-अररिया मुख्य सड़क पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए देखा गया, जिससे लंबी दूरी की बसों और ट्रकों की रफ्तार थम गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.