सोनभद्र, जनवरी 10 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल के माध्यम से घोरावल नगर में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात्रि धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान राम, सीता, लक्ष्मण, जनक व विश्वामित्र की भूमिका निभा रहे पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में परदा उठते ही राजा जनक का राज दरबार दिखाई पड़ता है। धरती के तमाम हिस्सों से आए राजाओं महाराजाओं का राज दरबार में आगमन होता है। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ ब्रह्मर्षि विश्वामित्र भी राज दरबार में पहुंचते हैं। राजा जनक सभी का स्वागत करते हैं और राज दरबार में घोषणा करते हैं कि यहां रखे शिव धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले राजा के साथ उनकी पुत्री सीता का स्वयंवर किया जाएगा। इसके बाद एक-एक कर तमाम राजा महाराजा धनुष के पास जाते हैं, लेकिन प्...