लखीसराय, जुलाई 18 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के सीमांत स्थित बहापर आयोजित 11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के छठे दिन गुरुवार को धार्मिक वातावरण पूरी तरह से भक्ति और श्रद्धा में रंगा रहा। यज्ञ मंडप और कथा पंडाल में फिर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में सभी 11 यज्ञ वेदियों पर वैदिक विधि-विधान के साथ हवन की आहुतियां दी गई। यजमानों ने मंत्रोच्चारण और स्वाहा की दिव्य ध्वनि के साथ अग्नि को समर्पित आहुतियों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यज्ञाचार्य द्वारा हवन की प्रत्येक क्रिया को विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। जिससे श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और विश्वास का संचार हुआ। कथा पंडाल में मध्यप्रदेश उज्जैन से पधारी कथावाचिका सुलेखा रामायणी ने धनुष यज्ञ प्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.