उरई, फरवरी 4 -- पड़री। कोंच के गांव पड़री में चल रहे रामलीला रंगमंच पर बीती रात श्रीबाल रामलीला समिति द्वारा धनुष यज्ञ लीला का शानदार मंचन किया गया। भगवान राम द्वारा शिवधनुष तोड़ते ही सीता ने वरमाला डाली तो पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। लीला के दौरान रावण-वाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को आनंदित किया। लीला में मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि गुरु विश्वामित्र द्वारा भगवान राम को धनुष तोड़ने और राजा जनक का संताप दूर करने का आदेश मिलते ही भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग किया गया। इसी के साथ मंच पर और दर्शकों के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। राम के रुप में सुनील महाराज, लक्ष्मण के रुप में गोविंद महाराज ने अपने-अपने किरदारों से लीला को जीवंत बना दिया। रामलीला मंचन देखने के लिए भारी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.