बाराबंकी, फरवरी 3 -- मसौली। ग्राम फतेहपुरवा में चल रही चार दिवसीय रामलीला धनुष यज्ञ कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को समस्तीपुर (बिहार) के कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया। धनुष यज्ञ कार्यक्रम में सीता स्वयंवर के मंचन कार्यक्रम में मोटे राजा लखपतिया के किरदारों ने कार्यक्रम में हास्य बिखेर दिया। जिसे देखकर श्रोता प्रफुल्लित हो उठे। सीता स्वयंबर में आये रावण और बाणासुर में जमकर वाक युद्ध हुआ। जिसमें रावण के शास्त्र ज्ञान को बाणासुर ने बड़ी ही निपुणता से तर्क पूर्ण संवाद कर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रावण- बाणासुर के वाकयुद्ध का दर्शकों ने भी आनन्द उठाया। सीता के योग्य वर न मिलने पर पिता के रूप में राजा जनक के करुण विलाप ने दर्शकों को अश्रुपूरित कर दिया। गुरू विश्वामित्र का आदेश प्राप्त कर भगवान राम ने जैसे ही शिव धनुष का खण्डन क...