वाराणसी, नवम्बर 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। राझणा फेम सिने स्टार धनुष ने गुरुवार को गलियों-घाटों पर घूम कर बनारस का रस लिया। जल्द ही रिलीज होने वाली फीचर फिल्म 'तेरे इश्क में' के प्रमोशन के लिए बनारस आए धनुष और निर्देशक आनंद एल.राय दोनों ने सामान्य लोगों की तरह बनारस के अलग-अलग अंदाज को महसूस किया। धनुष और आनंद दोनों ही सुबह-सुबह बनारस भ्रमण के लिए निकल पड़े। नदेसर स्थित होटल से निकल कर पहले दोनों कार से प्रह्लाद घाट गए। वहां से पदयात्रा करते गलियों के रास्ते घाट पर उतरे। यहां से मणिकर्णिका घाट तक गए। घाट पर कई अलग-अलग मंदिरों और इमारतों के साथ धनुष ने फोटो खिंचवाई। गोला घाट पर एक दक्षिण भारतीय फिल्म यूनिट के लोगों से मुलाकात की। कुछ देर शूटिंग भी देखी। फिल्म के क्रू मेंबर्स ने धनुष के साथ सेल्फी ली। मणिकर्णिका घाट से दोनों गलियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.